Sunday, July 12, 2009

पप्पु फेल हो गया...


किकेट की पिच पर...बेशक महेंद्र सिंह धोनी का रिपोर्ट-कार्ड ..टॉप दिखाता हो ...लेकिन ..पढाई की तेज़ पिच पर माही हो गए हैं हिट विकेट....अब इसे बिजी क्रिकेट शैड्यूल कहे या फिर माही की बेफिक्री लेकिन धोनी तो आउट हो ही गए....जी हां.....टीम इंडिया को कई जीतों में पास कराने वाले धोनी ...खुद ...पढाई की पिच पर हो गए हैं फेल....क्रिकेट के मैदान में अपने हुनर से महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में प्रमोशन की सीढी चढते-चढते..कप्तान के पद तक पहुंच गए... लेकिन पढ़ाई के मैदान में क्रिकेट का ये महारथी कॉलेज के अपने साथियों से पीछे छूट गया हैं... धोनी ने जब पिछले साल रांची के मशहूर सेंट जेवियर कॉलेज में एडमिशन लिया था तो क्रिकेट में उनकी व्यस्तता को देखते हुए उन्हे क्लास अटेंड ना करने की भी खास छूट दी गई थी. उनके लिए अलग से परीक्षा का भी इंतजाम रखा गया था... लेकिन सीरीज़ पर सीरीज़ और ब्रैंड एन्डोर्समेंट की व्यस्तता ने धोनी को कोर्स की किताबो से दूर ही रखा....नतीजा इम्तिहान ना देने की वजह से कॉलेज ADMINISTRATION ने धोनी को पार्ट टू में प्रमोट करने से इनकार कर दिया है....बेचारे धोनी अब क्या करें... ..ग्रेजूएट बनने की उनकी तमन्ना को जोरदार झटका जो लगा है....हालांकि क्रिकेट में ब्रेक होने की वजह से धोनी छुट्टी पर हैं....करीब दो महीने तक धोनी को कोई मैच नहीं खेलना है.... ऐसे में धोनी के पास ...किताबों के समंदर में दोबारा गोता लगाने का पूरा मौका है....अब ये धोनी पर डिपेंड करता है कि ...वो इस बार अपनी पढ़ाई की पिच पर दिमाग धूमाते हैं..या फिर ...क्रिकेट की पढ़ाई ही उनके लिए सबसे अहम रहेगी ..

No comments:

Post a Comment