Sunday, June 3, 2012
पाकिस्तान को धोनी की चेतावनी
Saturday, November 5, 2011
सचिन, शतक और 8 महीने का इंतजार...
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के शतकों के महाशतक का इंतजार क्रिकेट जगत को एक अरसे से है... लोकिन ये इंतजार पिछले आठ महीने से खिंचता ही जा रहा है। ऐसे में FANS में इस बात को लेकर उत्सुकता और बढ गई है कि क्या मास्टर ब्लास्टर इस महाइंतजार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी घरेलू जमीन पर खत्म कर पाएंगे... तो वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज टीम के कोच ओटिस गिब्सन का मानना है कि 100वें शतक को बहुत उत्सुकता है... और इसकी वजह से उन पर दबाव भी ज्यादा है... सचिन ने WORLD CUP में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 111 रन की पारी खेलकर अपने करियर का 99वें शतक लगाया था। और तब से सचिन 4 वनडे और 4 टेस्ट की 8 पारियों में शिरकत कर चुके हैं ... लेकिन महाशतक से अभी भी दूर हैं... ऐसे में WESTINDIS टीम भी सचिन के इंतजार को और बढाना चाहेगी... हालांकि सचिन हमेशा कहते रहे हैं कि वह किसी भी मैच में रिकार्ड बनाने के लिए नहीं बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने उतरते हैं जिसके बाद रिकार्ड तो खुद ब खुद बन जाते हैं। कोच गिब्सन ने भी माना कि सचिन महान बल्लबाज़ हैं और उन्हें आउट करने के लिए सात गेंदबाजों की जरूरत पड़ेगी।
देखने वाली बात ये होगी की क्या सैमी की सेना सचिन पर दबाव बढाकर सचिन के इंतजार को और बड़ा करती है या मास्टर ब्लास्टर फिरोजशाह कोटला मैदान पर शतक जडकर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों का इंतजार खत्म कर... रिकार्डों के बेशुमार खजाने में एक और महान रिकार्ड जमा कर लेते हैं।
Monday, October 31, 2011
Thursday, October 13, 2011
अब है बदले की बारी !
चंद महीनों पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड में पहले टेस्ट सीरीज़...फिर टी-20 और फिर वनडे सीरीज़ में मुंह की खानी पड़ी थी...अंग्रेज़ों ने टेस्ट में टीम इंडिया से नंबर 1 की कुर्सी भी छीनी....और वर्ल्ड चैम्पियंस को अपने घर में हरा शर्मिन्दा भी किया....लेकिन अब हालात बदल गए हैं....क्योंकि कल ज़मीन उनकी थी....और आज ज़मीन हमारी है...बदले की आग में झुलस रही टीम इंडिया भी आक्रमण को तैयार है...बदले की घड़ी आ गई है....कल जो हुआ वो इतिहास बन चुका है...लेकिन अब वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया को एक नई कहानी लिखनी है.... 14 अक्टूबर से अंग्रेज़ों के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज़ में...धोनी के जोशिले जांबाज़ों को...ना सिर्फ चैम्पियंस वाला खेल दिखाते हुए....धमाकेदार जीत हासिल करनी होगी.... बल्कि लेना होगा अंग्रेज़ों से मिली हार का बदला....और साथ ही लगानी होगी उन ज़ख्मों पर जीत की मरहम...जो अंग्रेज़ों ने हमें अपनी सरज़मीं पर दी थी.... सीरीज़ के आगाज़ से पहले भले ही अंग्रेज़ों ने....दोनों प्रैक्टिस मैच में जीत हासिल कर...अपनी तैयारी का नमूना पेश कर दिया हो.... भले ही वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया को सचिन-सहवाग जैसे खिलाड़ियों का साथ मिले... लेकिन धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के युवाओं को साबित करना है...कि वो वर्ल्ड चैम्पियन सिर्फ ना के ही नहीं...बल्कि काम के भी हैं...अपने घर में अंग्रेज़ पहले टेस्ट... फिर टी-20... और फिर वनडे सीरीज़ में जीत हासिल कर खुद को तीसमार खां समझ रहे थे... लेकिन अब उन्हें उनकी असलियत दिखाने का वक्त आ गया है... अपने घर में वो बड़े बब्बर शेर बनते फिर रहे थे... लेकिन अब वो चैम्पियंस के गढ़ में आ गए हैं...जो उनका शिकार करने को पूरी तरह तैयार हैं... बस इंतज़ार है....तो आक्रमण करने का।
Thursday, August 25, 2011
चैंपियन्स लीग 2011 टीमें
Champions League Twenty20 Squads
| | CHENNAI SUPER KINGS | MUMBAI INDIANS | NEW SOUTH WALES BLUES | ROYAL CHALLENGERS BANGLORE |
| Jean-Paul Duminy | Ravichandran Ashwin | Aiden Blizzard | Stuart Clark | Mayank Agarwal |
| Herschelle Gibbs | Subramaniam Badrinath | Yuzvendra Chahal | Patrick Cummins | Sreenath Aravind |
| Justin Kemp | Doug Bollinger | James Franklin | Nathan Hauritz | Raju Bhatkal |
| Rory Kleinveldt | Dwayne Bravo | Davy Jacobs | Josh Hazelwood | AB de Villiers |
| Charl Langeveldt | M | Dhawal Kulkarni | Moises Henriques | Tillakaratne Dilshan |
| Richard Levi | Michael Hussey | Surya Kumar Yadav | Phillip Hughes | Chris Gayle |
| Johann Louw | Shadab Jakati | Lasith Malinga | Simon Katich | Arun Karthik |
| Justin Ontong | Albie Morkel | Ali Murtuza | Nic Maddinson | Virat Kohli |
| Robin Peterson | Suresh Raina | Munaf Patel | Stephen O’Keefe | Mohammad Kaif |
| | Suraj Randiv | Kieron Pollard | Ben Rohrer | Abhimanyu Mithun |
| Andrew Puttick | Wriddhiman Saha | Ambati Rayudu | Daniel Smith | Syed Mohammed |
| Michael Rippon | Anirudha Srikkanth | Rohit Sharma | Steven Smith | Dirk Nannes |
| Owais Shah | Tim Southee | Harbhajan Singh | Mitchell Starc | Asad Pathan |
| Dale Steyn | Scott Styris | Tirumalasetti Suman | David Warner | Saurabh Tiwary |
| Dane Vilas | Murali Vijay | Sachin Tendulkar | Shane Watson | Daniel Vettori |
| RED BACKS | WARRIORS | ACES | KOLKATA KNIGHT RIDERS | TRINIDAD & TOBAGO |
| Cameron Borgas | Johan Botha | Andre Adams | Iqbal Abdulla | Samuel Badree |
| Daniel Christian | Nicky Boje | James Adams | Shakib Al Hasan | Adrian Barath |
| Tom Cooper | Mark Boucher | Michael Bates | Lakshmipathy Balaji | Darren Bravo |
| Callum Ferguson | Andrew Birch | Colin de Grandhomme | Rajat Bhatia | Kevon Cooper |
| Daniel Harris | Colin Ingram | Martin Guptill | Manvinder Bisla | Rayad Emrit |
| Michael Klinger | Justin Kreusch | Roneel Hira | Gautam Gambhir | Daren Ganga |
| Nathan Lyon | Lyall Meyer | Gareth | Brad Haddin | Sherwin Ganga |
| Tim Ludeman | Makhaya Ntini | Anaru Kitchen | Jacques Kallis | Shannon Gabriel |
| Aaron O’Brien | Wayne Parnell | Bruce Martin | Brett Lee | Jason Mohammed |
| Gary Putland | Ashwell Prince | Chris Martin | Eoin Morgan | Dave Mohammed |
| Adil Rashid | Jon-Jon Smuts | Kyle Mills | Yusuf Pathan | Sunil Narine |
| Kane Richardson | Kelly Smuts | Colin Munro | Mohammad Shami Ahmed | William Perkins |
| Chadd Sayers | Juan Theron | Daryl Tuffey | Ryan Ten Doeschate | Denesh Ramdin |
Wednesday, August 17, 2011
हार के Side Effect
टीम इंडिया से ट्रॉफी तो छिनेगी ही... साथ ही साथ अंग्रेज़ों के खिलाफ अगर टीम इंडिया चौथा टेस्ट मैच भी हार जाती है...तो फिर धोनी बिग्रेड आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भी काबिज़ नहीं रह पाएगी। यानि एक और हार से... मौजूदा सीरीज़ में धोनी को लगेगा दूसरा करंट... बर्मिंघम टेस्ट में मिली हार ने टीम इंडिया से सिर्फ नंबर वन का ताज छीना था... लेकिन अगर ओवल में होने वाले सीरीज़ के चौथे और आखिरी टेस्ट में भी...टीम इंडिया का प्रदर्शन जस का तस बरकरार रहा ... तो फिर धोनी बिग्रेड का हाल और भी बुरा होगा...भारतीय क्रिकेट फैंस वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी टीम इंडिया को नंबर दो बताने के भी काबिल नहीं रहेंगे... क्योंकि ओवल टेस्ट में मिली हार ना सिर्फ टीम इंडिया को सीरीज़ में 0-4 की शर्मनाक हार से रुबरू कराएगी... बल्कि टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान और नीचे यानी तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी...दरअसल आईसीसी के आंकड़े कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं...
फिलहाल शुरूआती तीन मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया औपचारिक तौर पर 119 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी है... लेकिन अगर ओवल टेस्ट में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा तो फिर टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में 8 रैटिंग प्वाइंट्स गंवाने पड़ेंगे ... जिसका मतलब ये होगा कि टीम इंडिया के प्वाइंट्स 125 से घटकर 117 रह जाएंगे... और इसी सूरत में टीम इंडिया 118 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर काबिज़ साउथ अफ्रीका से भी नीचे यानी तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी...
ज़ाहिर है नंबर वन का ताज गंवा चुकी टीम इंडिया पर अब नंबर दो की कुर्सी गंवाने का भी खतरा मंडरा रहा है... जिससे निपटने का इलाज धोनी बिग्रेड के पास सिर्फ और सिर्फ जीत ही है...यानी ओवल में साख की लड़ाई लड़ने वाली टीम इंडिया के पास अपनी इज़्ज़त को बचाने का आखिरी रास्ता होगा।













