Showing posts with label Dhoni Army India Pakistan Rajouri. Show all posts
Showing posts with label Dhoni Army India Pakistan Rajouri. Show all posts

Sunday, June 3, 2012

पाकिस्तान को धोनी की चेतावनी




क्रिकेट की पिच पर तो कई बार आपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पाकिस्तान को पछाड़ते हुए देखा होगा... लेकिन अब कैप्टन कूल माही ने सरहद पर भी अपने दुश्मन को पछाड़ने के लिए चेतावनी दे दी है... धोनी ने ये ऐलान कर दिया है कि वो हिन्दुस्तान पर बुरी नज़र रखने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेंगे। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सरेआम दुश्मनों को चेतावनी देते हुए...अपनी हद में रहने की धमकी दे दी है... दरअसल थल सेना के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी...जम्मू एंड कश्मीर में Line Of Control पर जवानों से मिलने...और उनका उत्साह बढ़ाने गए थे... 

धोनी ने इस दौरान इंडियन आर्मी के जवानों से मुलाकात की...और उनके काम करने के तरीके को देखा...   
इस बीच धोनी इस बात को लेकर भी बेहद Excited थे...कि वो ना सिर्फ जवानों से मिल रहे थे...बल्कि उन्हें उनके परिवारवालों  से भी Interact करने का मौका मिला... Line Of Control के सीमावर्ती इलाकों का दौरा करने के बाद..धोनी पुंछ के हमीरपुर..और राजौरी भी गए...जहां उन्होंने जवानों के साथ कुछ पल बिताए....  
इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी का अगला पड़ाव था...उधमपुर में उत्तरी कमान का मुख्यालय....जिसके बाद उन्होंने चिनार कोर का रूख किया…  लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी को अपने बीच पाकर जवानों की खुशी का ठिकाना नहीं था...जिसे देखो उसकी बस यही ख्वाहिश थी कि काश उनका हीरो थोड़ी देर और उनके साथ वक्त बिताता... इस बीच...जवानों के परिवार वाले भी अपने पसंदीदा क्रिकेटर को करीब से देख फूले नहीं समा रहे थे...छोटे बच्चे हों या युवा...हर किसी की ज़ुबान पर बस एक ही नाम था...महेंद्र सिंह धोनी... खैर 28 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद...हिन्दुस्तान को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले धोनी के लिए ये दौरा बेहद यादगार रहा... और ये दावे के साथ कहा जा सकता है कि धोनी के साथ बिताए यादगार पल को Line Of Control पर मुस्तैदी से तैनात हमारे जवान भी ताउम्र याद रखेंगे...